{"_id":"5c758909bdec22738c0f2a1b","slug":"21551206665-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी मिली इतनी की मन में न समाए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी मिली इतनी की मन में न समाए...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(गाजीपुर)। खुशी मिली इतनी की मन में न जमाए, आज मुझे यही गीत याद आ रहा है। मैंने और गांव वालों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भाजपा के इतने बड़े नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चरण हमारे गांव में पड़ेंगे। आज का दिन हम लोगों के लिए सबसे बड़ा दिन है। यह कहना था गौरहट गांव निवासी रुद्रनाथ राम का। सरकार की तरफ से मिले प्रधानमंत्री आवास में स्विच दबा कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पूरे देश में सौभाग्य उत्सव का शुभारंभ करना था।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से पूर्व बातचीत में रुद्रनाथ राम ने कहा कि यह मेरा और पूरे गांव का सौभाग्य है कि इतने बड़े नेता और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे गांव में पधार रहे हैं। उनके आगमन को लेकर गांव में दीपावली और होली पर्व जैसी खुशियां हैं। मैं इस बात से अत्यंत प्रसन्न हूं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरे घर से बटन दबा कर पूरे देश में सौभाग्य उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस खुशी में मैने अपने नाते-रिश्तेदारों को भी बुला लिया है और उनके लिए घर में विशेष किस्म का पकवान भी बनवाया हूं। आज के दिन को मैं मेरे घर पर पड़े किसी मांगलिक कार्य के रूप में देख रहा हूं। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि एक गरीब के घर भगवान कृष्ण का आगमन हो रहा है। गांव में अन्य लोगों को भी प्रधानमंत्री आवास मिला है। वह भी आज के कार्यक्रम को लेकर प्रसन्न हैं। हम लोगों में इस बात की भी खुशी है कि इस कार्यक्रम की वजह से देश-प्रदेश के लोग यह जान गए हैं कि गौरहट गांव भी कहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की वजह से गांव का काफी हद तक कायाकल्प हुआ है। मैंने सोच रखा है कि अगर बातचीत का मौका मिला तो राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह गुहार लगाऊंगा कि हम गांव वालों की यह इच्छा है कि हमारी बस्ती में एक लिंक मार्ग की व्यवस्था हो जाए, जिससे हमारी बहू-बेटियां मुख्य मार्ग पर न उतर कर सीधे अपने घर तक आ सकें। इसके अलावा गोमती नदी पर पीपा या पक्का पुल के साथ ही गांव में अन्य तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विनती करूंगा।