{"_id":"5bb10b0c867a55113c11b527","slug":"21538329356-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जले है दस ट्रांसफार्मर, आठ गांव अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जले है दस ट्रांसफार्मर, आठ गांव अंधेरे में
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज(गाजीपुर)। क्षेत्र के आठ गांव में कई दिनों से दस विद्युत ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। इसकी वजह से संबंधित गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। बिजली के अभाव में जहां लोग रात में गर्मी की वजह से चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, वहीं पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। विभाग को सूचना देने के बाद भी ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से उपभोक्ताओं का रोष विभाग के प्रति गहराता जा रहा है।
क्षेत्र के मैनपुर में 63 केवी, 25 केवी और 10 केवी का ट्रांसफार्मर 20 दिन से, नारी पचदेवरा में सरकारी नलकूप पर लगा 25 केवी का सात दिन, श्रीगंज में 25 केवी का पांच दिन, अतरसुआ में 25 केवी का दो ट्रांसफार्मर सात दिन, हकीमपुर में 25 केवी का छह दिन, कुसम्ही कला में 25 केवी का चार दिन, रामपुर बंतरा में 25 केवी का छह दिन और सौरम मुड़कटनी गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर तीन दिन से जला हुआ है। इसकी वजह से संबंधित गांवों की बत्ती गुल है। इसकी वजह से लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के होते ही गांव अंधेरे में डूब जा रहे हैं। कूलर-पंखा न चलने की वजह से जहां लोग रात में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, वहीं सुबह पानी को लेकर लोगों को परेशानी बढ़ जा रही है। बिजली के अभाव में मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग इधर-उधर की दौड़ लगा रहे हैं। जिन लोगों ने इन्वर्टर लगा रखा है उसकी बैट्री चार्ज न होने से उसका लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। खेती के काम भी प्रभावित हो रहा है। ट्रांसफार्मरों को न बदले जाने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। उनका कहना है कि बिजली के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना देने के बाद भी विभाग ट्रांसफार्मरों को नहीं बदल रहा है। यदि समय रहते ट्रांसफार्मरों को नहीं बदला गया तो वह सड़क पर उतरने को विवश होंगे। इस संबंध में जेई रमेश कुमार ने कहा कि सभी जले हुए ट्रांसफार्मर का स्टीमेट बना कर स्टोर में जमा कर दिया गया है। जैसे-जैसे ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते जाएंगे, वैसे-वैसे उन्हें लगवा कर संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।