{"_id":"5b92b6ae867a5501370eec4b","slug":"21536341678-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से धंसी सड़क, बंद है वाहनों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से धंसी सड़क, बंद है वाहनों का आवागमन
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। मेदिनीपुर दलित बस्ती होते हुए ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन जाने वाला मुख्य मार्ग बीते दिनों हुए मूसलाधार बारिश की वजह से दोनों तरफ धंस गया, जिससे मार्ग पर बड़ा गड्ढा हो गया है। मार्ग धंसने की वजह से चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मेदिनीपुर दलित बस्ती होते हुए ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन जाने वाला मुख्य मार्ग पर 24 घंटा आवागमन का दबाव बना रहता है। बीते बुधवार की रात हुई तेज बारिश की वजह सड़क होने तरफ धंस गई। इससे बड़ा गड्ढा हो गया। बाइक, साइकिल और पैदल लोग आवागमन कर रहे हैं, लेकिन चार पहिया वाहनों की आवागमन ठप पड़ा हुआ है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशान चार पहिया वाहनों से रेलवे स्टेशन जाने वालों को हो रही है। उन्हें पैदल जाने को विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा होने की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। बताया कि इसकी जानकारी संबंधित विभागीय लोगों को दी गई है। बावजूद इसके अभी तक इसकी मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।