फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पूर्ति निरीक्षक से मिलकर समस्या से कराया अवगत

पूर्ति निरीक्षक से मिलकर समस्या से कराया अवगत

Sat, 14 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक से मिलकर समस्या से कराया अवगत

विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के गरीबों को राशन न मिलने से नाराज लोगों ने शनिवार को तहसील स्थित पूर्ति विभाग के कार्यालय में जमानिया के सप्लाई इंस्पेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें समस्या से अवगत कराया। युवा नेता राहुल वर्मा ने कहा कि अपात्रों का नाम राशन कार्ड में जस का तस बना हुआ है और पात्रों का नाम काट दिया गया है। पात्र विभाग के चक्कर काट रहे हैं। लोगों का कहना था कि कोटेदार को राशन कार्ड में आधार जोड़ने के लिए कई बार आधार कार्ड उपलब्ध कराया गया। बावजूद अब तक राशन कार्ड से आधार को नहीं जोड़ा गया। कई राशन कार्ड धारकों के आधार कार्ड को दूसरे के राशन कार्ड से जोड़ दिया गया है। इससे वह अपना नए राशन कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि तत्काल पात्रों का नाम शामिल किया जाए और अपात्रों का नाम हटाया जाए। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री कृपाशंकर पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष गणेश शंकर वर्मा, बबलू सिंह, मनीष पासवान, सुनील आदित्य पांडेय, शिवम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed