फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कलम बंद हड़ताल कर कार्य बहिष्कार करेंगे लेखपाल

कलम बंद हड़ताल कर कार्य बहिष्कार करेंगे लेखपाल

Wed, 30 Aug 2017 05:32 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
कलम बंद हड़ताल कर कार्य बहिष्कार करेंगे लेखपाल
मुहम्मदाबाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा मुहम्मदाबाद की ओर से मंगलवार को 8 सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद को सौंपा गया। लेखपालों ने कहा कि एक सप्ताह में मांग पूरी नहीं होने पर लेखपाल संघ कलम बंद हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

तहसील परिसर में लेखपाल संघ की उप शाखा की बैठक हुई। इसमें लेखपालों ने कहा कि अपने कार्य क्षेत्र के साथ ही दूसरे हल्के का अतिरिक्त प्रभार दे दिये जाने से कार्य व्यस्तता के कारण कार्य में विलंब होने पर लेखपालो के खिलाफ अधिकारियों की तरफ से उत्पीड़क कार्रवाई की जा रही है जो उचित नहीं है। लेखपालों का वेतन किसी भी महीने में समय से नहीं दिया जाता जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही महंगाई का एरियर कई वर्षो से बकाया पड़ा है जिसका तत्काल भुगतान किया जाए। बैठक के बाद लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें सप्ताह में एक दिन शुक्रवार अथवा मंगलवार को 2 बजे से 4 बजे की अवधि में सुविधानुसार बैठक किये जाने, वेतन भुगतान समय से करने एवं सेवानिवृत्त लेखपालों के बकाये का भुगतान तत्काल किये जाने, जीपीएफ पासबुक, सर्विस बुक को अद्यतन कर सभी प्रकार के बकाए का भुगतान किया जाए आदि मांग की। उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद ने लेखपालों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में नागेन्द्र प्रताप, दीनानाथ यादव, रघुवीर राम, अमरनाथ राम, सुरेन्द्र यादव, रूपचन्द्र कुशवाहा, संतोष राय, पुनीत राय, सुनीता गुप्ता, छाया सिंह, सुमन भारती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed