फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आतंकवादियों और उनके ठिकानों को तबाह करने पर की आतिशबाजी

आतंकवादियों और उनके ठिकानों को तबाह करने पर की आतिशबाजी

Wed, 27 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
आतंकवादियों और उनके ठिकानों को तबाह करने पर की आतिशबाजी
गाजीपुर। भारतीय वायु सेना की ओर से हमला कर पाकिस्तान के अंदर चल रहे आतंकवादी बेस कैंप, जैश-ए-मोहम्मद के 12 कैंपों को तहस-नहस कर उनके 300 से ज्यादा आतंकवादियों को मार कर पुलवामा हमले का बदला लेने की कार्रवाई से शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग गदगद हैं। विभिन्न जगहों पर आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को गुलाल लगा कर प्रसन्नता का इजहार किया गया।
विज्ञापन

भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं ने गर्वजीत सिंह के नेतृत्व में कचहरी स्थित तिराहे पर आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को गुलाल लगा कर भारत माता की जय आदि नारे लगा कर खुशियां मनाई। इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि पाक पोषित आतंकवाद का समूल सफाया करने में देश पूरी तरह समर्थ और सक्षम है। इस मौके पर पवन सिंह, रासबिहारी राय, आलोक तिवारी, मयंक जायसवाल, दुष्यंत सिंह, अमित सिंह, अजय कुशवाहा, निखिल पांडेय, कार्तिक गुप्ता, हर्षजीत सिंह, मनीष सिंह आदि उपस्थित थे। सपा कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू सिंह यादव, निजामुद्दीन खां, गोपाल यादव आदि उपस्थित थे। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी हो गया था। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजयशंकर राय, नरेंद्रनाथ सिंह, संतोष कुशवाहा, राणाविजय राजभर, श्याम नारायण सिंह, अनुज अकेला आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार शहीद पार्क के गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतीशचंद्र राय, विनय राय, प्यारेमोहन यादव, निगमानंद पांडेय, विमल राय आदि उपस्थित थे। भाजपा के कैंप कार्यालय पर खुशी का इजहार करने वालों में विरेंद्र राय, प्रमोद राय, कृपाशंकर राय, प्रहलाद राय लाला, राकेश राय, अमित राय आदि मौजूद थे। यूसुफपुर बाजार, बिट्ठल चौराहा आदि स्थानों पर युवाओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद राय सांकृत ने वायु सेना द्वारा की गई हवाई कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए आपरेशन में शामिल सैनिकों को बधाई दी। जखनिया संवाददाता के अनुसार भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने शहीद रामउग्रह पांडेय की प्रतिमा के पास देश की सेना को सलाम किया। उनके जज्बे और साहस को सराहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, प्रमोद वर्मा, भूतपूर्व सैनिक धीरेंद्र सिंह, उमाशंकर यादव, अवधेश यति, दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा उपस्थित थे। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के जलालाबाद शहीद चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर लालजी यादव, केशव यादव, नरेंद्र मौर्या, दिनेश कुशवाहा, कतवारू मौर्या उपस्थित थे। दुल्लहपुर बाजार में आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस मौके पर राजेश मद्धेशिया, अजय साहू, सुरेश साहू, सुनील मद्धेशिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed