{"_id":"5b61ed5f4f1c1ba61f8b6618","slug":"201533144415-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी तार सटने से तेज आवाज के साथ फटा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी तार सटने से तेज आवाज के साथ फटा ट्रांसफार्मर
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के पानी टंकी के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की सुबह अचानक हाईटेंशन तार स्पर्श हो जाने से तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी उपकेंद्र पर देकर आपूर्ति बंद कराई।
विद्युत विभाग की तरफ से स्थानीय बाजार में विद्युत आपूर्ति के लिए पानी टंकी के पास 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। आज दिन में करीब साढ़े दस बजे हाईटेंशन तार के स्पर्श हो जाने के कारण अचानक तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने किसी तरह से ट्रांसफार्मर से गिर रहे तेल को बंद करके घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। ट्रांसफार्मर फटने से करीब तीन सौ घरों और दुकानों की बत्ती गुल हो गई। मालूम हो कि बीते 27 जुलाई की रात ट्रेलर की टक्कर से बाजार में मुख्य चौराहे पर लगा विद्युत पोल गिर गया था, जिसके तार के खिंचाव से आसपास के छह खंभे क्षतिग्रस्त होकर गिर गए थे। 27 जुलाई से ही बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय बाजार के व्यवसायियों एवं लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद 31 जुलाई की देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल होते ही बुधवार की सुबह ट्रांसफार्मर फट जाने से एक बार फिर पूरा बाजार अंधेरे में डूब गया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता जमानिया विद्युत विभाग खंड चतुर्थ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदलवा कर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।