{"_id":"5b26931d4f1c1bae6e8b884c","slug":"201529254685-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्रह केंद्रों पर बैठेंगे 42 हजार परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्रह केंद्रों पर बैठेंगे 42 हजार परीक्षार्थी
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्रह केंद्रों पर बैठेंगे 42 हजार परीक्षार्थी
गाजीपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन सोमवार को किया गया है। इस परीक्षा में 42 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। इनके लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल सत्रह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली में परीक्षा का आयोजन 3 से 5 बजे तक किया गया है। इस परीक्षा में बैठने के लिए परीक्षार्थियों के सुबह से ही यहां आने का सिलसिला शुरू हो गया था। विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी रात तक यहां पहुंचते रहे। इसके चलते रोडवेज डिपो में गहमा-गहमी रही। दिन में कई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के बाबत लोगों से जानकारी लेते रहे। कई परीक्षार्थी अपना केंद्र भी देखने पहुंचे थे। हजारों की संख्या में आए परीक्षार्थियों की वजह से कई जगहों पर दुकानदारों के चेहरे खिल गए थे। पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।