फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जनता ने सरकार को हटाने का मन बना लिया: ओमप्रकाश

जनता ने सरकार को हटाने का मन बना लिया: ओमप्रकाश

Thu, 09 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
जनता ने सरकार को हटाने का मन बना लिया: ओमप्रकाश
दिलदारनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को कहा कि पूर्वांचल की 30 लोकसभा सीटों में तीन को छोड़कर सभी पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव हार रहे हैं। जनता जान चुकी है कि यह जुमलेबाजों की सरकार है। इसलिए उसने इसे हटाने का मन बना लिया है। वह फुल्ली चट्टी पर सभा को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब वह भगवान श्रीराम के नहीं हुए तो जनता के कैसे हो सकते हैं। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने के नाम पर कई हजार करोड़ रुपये लिए गए, लेकिन भगवान राम को तंबू के नीचे छोड़ दिया। कहा, सरकार से मांग की थी कि गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश में शराबबंदी कर दी जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बल्कि बड़ी संख्या में शराब की दुकानें खोल दीं। कहा कि जिस तरह राजभर और पिछड़े, अति पिछड़े समाज को धोखा दिया गया है, अब उसका बदला लेने का समय आ गया है। इसलिए भाजपा के लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed