फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कच्चे मार्ग के रूप में नजर आ रही सीसी सड़क

कच्चे मार्ग के रूप में नजर आ रही सीसी सड़क

Fri, 28 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कच्चे मार्ग के रूप में नजर आ रही सीसी सड़क

विज्ञापन
दिलदारनगर। भदौरा ब्लॉक के निरहू का पुरा गांव में जाने वाला मुख्य सीसी मार्ग कच्चे मार्ग के रूप में नजर आ रहा है। जगह-जगह सीमेंट की जगह मिट्टी दिखाई दे रही है। नालियां क्षतिग्रस्त होने से रास्ते पर गंदा पानी बह रहा है। इससे एक तरफ जहां आवागमन करने वालों को परेशानी हो रही है, वहीं स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे आए दिन गिर कर चोटिल हो रहे हैं। इससे लोगों का रोष गहराता जा रहा है।

भदौरा ब्लॉक के निरहू के पुरा ग्रामसभा में जाने के लिए मुख्य सड़क मार्ग को 12 वर्ष पूर्व मंडी समिति द्वारा सीसी कराया गया था। वर्तमान समय में सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। आलम यह है कि कई स्थानों पर यह सीसी सड़क कच्चे मार्ग के रूप में दिखाई दे रही है। मिट्टी में घास-फूस उगी हुई है। नालियों के क्षतिग्रस्त होने से हर समय गंदा पानी रास्ते में लगा रहता है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश हैं। स्कूल आते-जाते समय आए दिन बच्चे कीचड़ की वजह से गिर कर चोटिल हो रहे हैं। हर समय लगे पानी से उठ रही दुर्गंध की वजह से लोगों को संक्रामक बीमारियों की आशंका सता रही है। गांव के जग्गन यादव, जितेंद्र यादव, मिठाईलाल यादव, सुकेंद्र राय, अशोक राय ने आदि ने बताया कि यह मुख्य सड़क मार्ग है। इस पर हर समय लोगों का आवागमन होता रहता है। पानी-कीचड़ की वजह से लोगों को आवागमन करने में काफी कष्ट झेलना पड़ रहा है। बारिश होने पर स्थिति और भी नारकीय हो जा रही है। ग्राम प्रधान से लगायत जनप्रतिनिधियों तक को मरम्मत के लिए अवगत कराया गया है, लेकिन उदासीनता के चलते जर्जर सड़क और टूटी नालियों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान मुकेश यादव ने बताया कि जर्जर हुई सड़क को मंडी समिति द्वारा 12 वर्ष पूर्व बनवाया गया था, जिसकी वजह से ग्राम सभा उस पर काम नहीं करा सकती। अगर मंडी समिति विभाग लिख कर देता है तो बजट की व्यवस्था बनाकर उसकी मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed