{"_id":"5b0d95b44f1c1b9f6e8b52c0","slug":"191527616948-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ग्राम सभा सदस्यों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ग्राम सभा सदस्यों ने दिया इस्तीफा
Updated Tue, 29 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय भदौरा ब्लाक के उसिया गांव के करीब आधा दर्जन ग्राम सभा सदस्यों ने गांव में विकास कार्य और सफाई न होने पर आस्तीन चढ़ा ली। खिन्न होकर सामूहिक रूप से एडीओ पंचायत त्रिवेणी प्रसाद सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
इस मौके पर ग्रामसभा सदस्यों ने कहा कि गांव में कोई भी काम होता है वह हम लोगों की जानकारी में नहीं हो पाता है। आरोप लगाया कि ग्राम सभा की खुली बैठक न करा कर ग्राम सभा सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर मीटिंग की सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी जाती हैं। इसी वजह से अपना इस्तीफा एडीओ पंचायत भदौरा को सौंप दिया है। मुस्लिम बाहुल्य इस गांव की आबादी करीब 25 हजार है। इसके बावजूद धन की कमी रहती है। इस्तीफा देने वालों में वार्ड संख्या-एक की अंजुम आरा, छह के आजाद खां, चौदह के मुन्नीलाल वर्मा, 11 के अशरफ अंसारी, चार के इमरान खां, 13 की धर्मशीला तथा वार्ड-तीन की धीरजिया देवी प्रमुख हैं। इस संबंध में एडीओ पंचायत त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि सभी सदस्य उसिया गांव के रहने वाले हैं। उनके इस्तीफे की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।