{"_id":"6a99ce0871ae25d182021ba7","slug":"procession-taken-out-with-a-horse-drawn-carriage-on-dilapidated-roads-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-159442-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बदहाल सड़कों पर घोड़ा-गाड़ी के साथ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बदहाल सड़कों पर घोड़ा-गाड़ी के साथ निकाला जुलूस
विज्ञापन
शहर के मिश्रबाजार से घोड़ा गाड़ी से निकलती कांग्रेस की विरोध जुलुस में स्लोगन लिखी तख्तियों के
गाजीपुर। शहर की बदहाल सड़कों के कारण हो रही दुर्घटनाओं, जलभराव और आमजनों की परेशानियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को घोड़ा-गाड़ी से जूलुस निकालकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सदर उपजिलाधिकारी डॉ. विनोद जोशी को ज्ञापन सौंपा।
विरोध जुलूस रजदेपुर जिला कांग्रेस कार्यालय से घोड़ा गाड़ी पर निकला। यह शहर के नवाबगंज, नखास, मिश्रबाजार, लंका होते हुए कचहरी पहुंचकर समाप्त हुआ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता और उसमें मौजूद भ्रष्टाचार के कारण शहर की सड़कें कई वर्षों से बदहाल हैं।
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा और पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि नगर पालिका की भ्रष्ट कार्यशैली ने जनता का जीवन नारकीय बना दिया है।
उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शहर की सड़कों के निर्माण के नाम पर खर्च कर दिए गए करोड़ों रुपयों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की जवाबदेही तय करने तथा दोषियों पर भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. मारकंडेय सिंह, आशुतोष गुप्ता, बटुक नारायण मिश्रा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।