फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स

Wed, 27 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स
खानपुर(गाजीपुर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना था। शायद यही कारण था कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। गोमती नदी गौरहट गांव के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। इसके अलावा नदी के काफी दूर तक का इलाका सुरक्षा कर्मियों के कब्जे में था।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जलमार्ग में सुरक्षा के लिए छह मोटर बोट लगाए गए थे। घाट से चौपाल स्थल तक पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात रहे, जो सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए थे। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल के आसपास के घरों पर पुलिस कर्मी तैनात थे। इसके अलावा सादे वेश में भी सुरक्षा कर्मी चक्रमण करते रहे। आला-अधिकारी चक्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से पूर्व डाग स्क्वाएड ने जिस घाट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्टीमर से उतरना था, जिस मकान में स्विच चालू कर सौभाग्य उत्सव का शुभारंभ करना और जिस स्थान पर चौपाल लगानी थी, वहां जांच-पड़ताल की। सकुशल कार्यक्रम संपन्न होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed