{"_id":"5c742f2cbdec224bbb20ac1b","slug":"181551118124-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत युवा शक्ति वाला सबसे बड़ा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत युवा शक्ति वाला सबसे बड़ा देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के तत्वावधान में यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि युवाओं की सोच के अनुरूप देश का निर्माण होता है। भारत युवा शक्ति वाला सबसे बड़ा देश है।
पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने युवाओं से अपील किया की राष्ट्र निर्माण में समर्पित भाव से जुड़ें। परियोजना निदेशक विजयप्रकाश वर्मा ने कहा कि युवा क्लब के सभी गांव में समूह बनाकर सरकार की मंशा के अनुरूप स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण अपनाकर रोजगार स्थापित कर सकते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने गाजीपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के अभियान में आगे आने का आह्वान किया। राजकीय महिला पीजी कॉलेज के प्रवक्ता विकास सिंह ने लोकसभा निर्वाचन में युवाओं से अपील किया कि शत-प्रतिशत मतदान के साथ यह भी सुनिश्चित करें कि सही मतदान हो। माधव कृष्ण ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें। आरसेटी के निदेशक विनोद प्रकाश शर्मा ने युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर भारत के नव निर्माण की दिशा में आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुशांत श्रीवास्तव, रासबिहारी राय, रामदरश पाल, अजय कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया। पारसनाथ सिंह यादव एवं रामअधार ने प्रशिक्षण की विषय वस्तु रखी। केंद्र के लेखाकार सुभाषचंद्र प्रसाद ने सभी का स्वागत तथा जिला युवा समन्वयक कपिलदेव राम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह यादव ने किया।