{"_id":"5b48e4734f1c1b44748b466a","slug":"181531503731-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय शिविर का समापन
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज बोरसिया फदनपुर में शुक्रवार को बीएड तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव एवं विशिष्ट अतिथि पार्टी के महासचिव अशोक बिंद एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह ने टेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर से संबंधित जानकारी प्रशिक्षुओं को दी।
प्रशिक्षुओं को सात टोली, चार गाइड तथा दो स्कॉउट टोली में बांटकर अलग-अलग प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का संचालन डब्लूवी रामसागर राम तथा सहायक शिविर संचालक एमानुल्लाह अंसारी ने किया। इस दौरान ध्वज शिष्टाचार, गांठ बंधन, अनुमान लगाना, दिशाओं का ज्ञान, विभिन्न प्रकार के ध्वज की जानकारी, टेंट पीचिंग, वर्दी की जानकारी कराई गई। टेंट को कलात्मक ढंग से सजाया गया था। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. दिग्विजय उपाध्याय, डॉ. कृपाशंकर सिंह, श्याम कुमार, स्मृति सहाय, कृष्णकांत तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, अंशु कुमार आदि उपस्थित थे।