फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   समस्याओं के समाधान के लिए संगठन बुलंद करेगा आवाज

समस्याओं के समाधान के लिए संगठन बुलंद करेगा आवाज

Sun, 04 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान के लिए संगठन बुलंद करेगा आवाज
करंडा (गाजीपुर)। मानिकपुर कोटे स्थित हरियानंद आश्रम पर रविवार को स्वाभिमान संगठन की बैठक हुई। इसमें पत्रकार और संघ कार्यकर्ता राजेश मिश्रा की हत्या के 100 दिन बाद भी मुख्य हमलावर की गिरफ्तारी न होने, गांव को खुले में शौच मुक्त करने में अनियमितता, मृत्यु प्रमाणपत्र तथा वरासत आदि कार्यों में अनियमितता पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठन आवाज बुलंद करेगा।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के प्रवक्ता विनीत दुबे ने कहा कि संगठन के लोग समाजसेवा के कार्य के लिए पूरी तरह से तत्पर रहें। शोषितों-पीड़ितों को मदद देने का कार्य करें। अगर किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो उसे न्याय दिलाने का काम करें। अध्यक्ष डा. देवेश सिंह ने कहा कि हमने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है। युवा समाजसेवा के प्रति प्रेरित होकर राष्ट्र का एक योग्य नागरिक बनेगा तथा सामाजिक दायरा बढ़ने से गलत दिशा में नहीं भटक पाएगा। उन्होंने कहा कि सौ दिन बाद भी संघ कार्यकर्ता राजेश मिश्रा की हत्या के मुख्य हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गांवों को खुले में शौच मुक्त करने में अनियमितता, मृत्यु प्रमाणपत्र तथा वरासत आदि कार्यों में अनियमितता की जा रही है। इसमें सुधार के लिए संगठन के लोग संबंधित अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। इस मौके पर महासचिव अविनाश सिंह सोनू, रितुराज सिंह, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, दुर्गेश सिंह, अमितेश मिश्रा, अजय सिंह, नेपाली प्रधान, मनोज यादव, मुन्ना सिंह, धर्मेंद्र राय, मनीष राय, सरवन कुशवाहा, मनोज पांडेय, कृष्णा सिंह, स्तम अली, अंगद यादव, पिंटू सिंह, पंचदेव सिंह, रतन सिंह, दिनेश पाल, छन्नू सिंह, शिवम, राजीव, शैलेश गौतम, मुन्ना सिंह, सुरेंद्र यादव, शशिभूषण सिंह, योगेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed