फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अमल में लाएं

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अमल में लाएं

Fri, 12 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अमल में लाएं
गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में मनाई गई। विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अमल में लाने पर बल दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद कालोनी स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर नगर मंत्री अभिनंदन केशरी के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं। विशिष्ट अ तिथि रास बिहारी राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने शिकागो धर्म संसद में भारत के मूल रूप और संस्कृति से विश्व का परिचय कराया। रूपेश सिंह, गर्वजीत सिंह, अमित शर्मा, अभिषेक कुमार, अभिषेक पटवा, अभयप्रताप सिंह, विक्रांत मौर्य, नवीन सिंह, हिमालय जायसवाल आदि उपस्थित थे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने स्वामीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। परमानंद श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, संजय सेवराई, अजय श्रीवास्तव, पियूष, सत्यप्रकाश, अमरनाथ, चुन्नू, चंद्रप्रकाश, नन्हे, राकेश यादव, प्रदीप उपस्थित थे। संचालन अजय श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

आदर्श इंटर कालेज में आयोजित बैठक में प्रधानाचार्य डॉ. पारसनाथ सिंह ने स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों एवं आदर्शों को आज के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिक मानते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अमल में लाने पर बल दिया। बैठक में राकेश सिंह, संतोष सिंह, कौशलेंद्र सिंह, शिवानंद सिंह, अमितेश सिंह, संजीव सिंह, संजय राय, चंद्रदेव, धनंजय ओझा, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. संजय कुमार पांडेय ने किया। श्री महारानी लक्ष्मी बाई बालिका इंटर कालेज, युवा चेतना परिषद, पवहारी स्मृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कुर्था स्थित पवहारी बाबा आश्रम पर स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। अनिल कुमार सिंह अनिलाभ, अमरनाथ तिवारी, दिनेशचंद शर्मा, गामा प्रजापति, लालजी यादव, मृगेंद्र राय, अर्चना राय आदि मौजूद रहीं। नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेनबो मॉडर्न स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर विद्यालय की निदेशक बीना जायसवाल द्वारा पुष्प अर्पित करने से हुई। अध्यापक विनीता शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। वरिष्ठ अध्यापक निर्भय नारायण ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। शिक्षिका अंजली सिंह ने कहा कि वर्तमान में युवा अपनी संस्कृति और सभ्यता से विरक्त होता जा रहा है। आज के परिवेश में आवश्यकता है विवेकानंद से सीख लेकर अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाने की एवं उस पर गर्व करने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमितवा मुखोपाध्याय, सेजल सिंह, अंकिता सिंह, रोहित यादव, श्रेयांश बरनवाल, सदफ खानम ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed