{"_id":"5a47d6c74f1c1b3c3d8c0ced","slug":"181514657479-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेडिंग करने और नामांकन के संबंध में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेडिंग करने और नामांकन के संबंध में जानकारी दी
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का दूसरे चक्र का दो दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण राजकीय हाईस्कूल भिक्खेपुर और राजकीय हाईस्कूल मौधा में एक साथ चलाया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रति विद्यालय दस-दस सदस्यों के हिसाब से कुल 20 सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। ग्रेडिंग करना, नामांकन और उपस्थिति के संबंध में जानकारी दी गई।
राजकीय हाईस्कूल भिक्खेपुर के सदस्यों को मास्टर ट्रेनर रामअवतार यादव ने प्रशिक्षित किया। जबकि राजकीय हाईस्कूल मौधा के सदस्यों को मास्टर ट्रेनर गोपीनाथ मौर्य ने प्रशिक्षित किया। मास्टर ट्रेनर रामअवतार यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को विद्यालय की ग्रेडिंग करना, नामांकन और उपस्थिति के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद सदस्यों का प्रपत्र भरवाकर उनका मूल्यांकन भी किया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागी अम्बिका सिंह यादव और दिवाकर सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण हम लोगों के लिए काफी उपयोगी रहा। इसकी अवधि बढ़ाकर कम से कम तीन दिन किया जाना चाहिए। कहा कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी हम लोगों को मिली है। इसका उपयोग हम सभी विद्यालय के विकास में अवश्य करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुमनलता ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से हम विद्यालय से समुदाय को जोड़ने में कामयाब होंगे। इसके अलावा विद्यालय की कई समस्याओं का समाधान भी निकाला जा सकता है। प्रशिक्षण में पंकज कुमार यादव, सरिता कुमारी, संगीता यादव सहित सभी दस सदस्यों ने भाग लिया। अंत में प्रधानाचार्या सुमनलता ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। मास्टर ट्रेनर रामअवतार यादव ने बताया कि तीसरे चक्र का प्रशिक्षण एक से दो जनवरी तक राजकीय हाईस्कूल सहेड़ी और राजकीय हाईस्कूल मखदूमपुर में चलेगा।