फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सावित्री बाई फूले ने अपना जीवन मिशन की तरह जिया

सावित्री बाई फूले ने अपना जीवन मिशन की तरह जिया

Thu, 03 Jan 2019 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
सावित्री बाई फूले ने अपना जीवन मिशन की तरह जिया
गाजीपुर। शहर में स्थित महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल के परिसर में गुरुवार को भारत के पहले बालिका विद्यालय और पहले किसान विद्यालय की संस्थापक सावित्री बाई फूले की जयंती समारोहपूर्वक मनायी र्गई। इस मौके पर पर विद्यालय के संस्थापक पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्री बाई फूले ने अपना जीवन मिशन की तरह जिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विधवा विवाह करवाना, महिलाओं की सामाजिक उत्पीड़न से मुक्ति और महिलाओं को शिक्षित करना था। वह भारत के प्रथम कन्या विद्यालय में प्रथम महिला शिक्षिका थीं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा, प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा एवं सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। देवकली: सावित्री बाई फूले की जयंती कार्यक्रम में प्रदेश को-आपरेटिव यूनियन के चेयरमैन उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि सावित्री बाई फू ले ने समाज के दबे, कुचले, पिछड़ों, दलितों तथा समाज की उपेक्षित महिलाओं के विकास के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनकी सोच थी कि जब तक महिलाएं स्वावलंबी नहीं होगी तब तक देश एवं समाज का विकास नहीं होगा। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार मौर्य, बेचन मौर्य, डा. शिवकुमार कुशवाहा, प्रमोद, चंद्रभान कुशवाहा, अजय कुशवाहा, रामवचन कुशवाहा, कृपाशंकर प्रधान, डा. संजय कुशवाहा, सरनाम सिंह, रामनरेश मौर्य, रमाशंकर, कालीचरन, ओमकार कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, रंगजी कुशवाहा, मोहन कुशवाहा उपस्थित थे। अध्यक्षता देवनाथ कुशवाहा एवं संचालन राजपति ने किया। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय गांव की दलित बस्ती में सावित्री बाई फूले के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी आनंद राय ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विजयशंकर पाल, मोहन राय, भोलाराम, मुन्ना राम आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामअवतार राम एवं संचालन बब्बन राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed