{"_id":"5bae6bcf867a5570f257b94b","slug":"171538157519-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृति देने के साथ सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृति देने के साथ सम्मानित किया
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। आदर्श हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा में शुक्रवार को स्व. भोलानाथ राय छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की प्रशासक समिति के प्रमुख विनोद राय ने गांव के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के साथ ही सम्मानित भी किया।
कैग के पूर्व चेयरमैन पद्म विभूषण विनोद राय ने अपने पिता स्व. कर्नल भोलानाथ राय की स्मृति में गांव के इस विद्यालय से कक्षा दसवीं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले एक बालक और एक बालिका को दो वर्ष तक दो हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति देने की अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार आज कार्यक्रम में उन्होंने विद्यालय की 10 वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतीक्षा राय एवं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र सतेंद्र को छात्रवृत्ति प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास से ही देश का विकास संभव है। स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत के निर्माण से स्वस्थ भारत बनेगा। सांसद भरत सिंह ने विद्यालय में एक अध्ययन कक्ष का शिलान्यास किया तथा शुद्ध पेयजल के लिए लगे आरओ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कमलनयन राय, पुष्पेेंद्र राय, कृष्णबिहारी राय, भाजपा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय आदि उपस्थित थे। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश राय ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता राधाकृष्ण राय एवं संचालन राजेश राय तथा अंत में प्रबंधक अवधेश राय ने आभार व्यक्त किया।