फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रैली की सफलता की बनाई रणनीति

रैली की सफलता की बनाई रणनीति

Fri, 07 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रैली की सफलता की बनाई रणनीति
गाजीपुर। कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश द्वारा एक सूत्री मांग के समर्थन में आंदोलन के तीसरे चरण की सफलता के लिए परिषद से संबद्ध एवं सहयोगी संगठन की बैठक शुक्रवार को सिंचाई चौराहा स्थित नलकूप मंडल कार्यालय परिसर में हुई। जिसमें आठ अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित वादा निभाओ विशाल रैली की सफलता की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष एवं पुरानी पेंशन बहाली मंच के संयोजक अंबिका दुबे ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए लखनऊ में आयोजित रैली में नया कीर्तिमान स्थापित होगा। अकेले गाजीपुर से दस हजार से अधिक कर्मचारी, शिक्षक भाग लेंगे। यह वादा निभाओ रैली सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, सुरेश कुमार सिंह, सूर्यभान राय, अनिल कुमार, विपिन कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, बब्बन पांडेय, सुरेंद्र प्रताप, सुभाष सिंह, अमित श्रीवास्तव, रामराज कुशवाहा, बैजनाथ तिवारी, जयप्रकाश पांडेय, अवधनरायन, रघुनाथ, डा. दुर्गेश सिंह, प्रमोद उपाध्याय, रामविलास, प्रमोद मिश्रा, अवधेश यादव, योगेश यादव, प्रहलाद, आनंद सिंह, प्रवीण कुशवाहा, रामा यादव, चंद्रिका यादव, जमुना यादव, अशोक सिंह, विरेंद्र यादव, राजेश, मुकेश, मिठाईलाल, सत्यप्रकाश, संतोष, धिरेंद्र गौतम, दिनेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सहित दर्जनों संगठनों एवं संघ के लोग मौजूद रहे। संचालन जिलामंत्री ओमप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed