{"_id":"59a6a0134f1c1b58738b4721","slug":"171504092179-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनिया। जिलाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार को जखनिया तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका, राजस्व की फाइलों, भूलेख की फाइलों को गहनता से चेक किया। खतौनी अपडेशन के संबंध में जोनकारी ली। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबन्ध में जानकारी लेते हुए सख्त निर्देश दिया कि इसे समय निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
खतौनी देखने संबन्धी जानकारी पर बताया गया कि लगभग 150 खतौनी नकल रोजाना देखी जाती है। सूचना का अधिकार एवं जनता दर्शन की शिकायतों की कंप्यूटराइज्ड फीडिंग के संबन्ध में जानकारी ली। नायब नाजिर से वसूली की धनराशि के संबन्ध में जानकारी ली। सरकारी फाइलों एवं दस्तावेजों के सही ढंग से रखरखाव से खुश होकर उन्हें प्रशस्ती पत्र देकर संमानित करने को कहा। तामिला रजिस्टर में हस्ताक्षर न होने तथा कार्य में लापरवाही पर
नजारत के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। दैवीय आपदा की स्वीकृति की फाइलों को चेक किया गया जिसमें कमियां पाई गयी तथा डेली डायरी सही ढंग से न बनाने पर इनका वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। राजस्व निरीक्षक को कार्य में लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई और आगे इन्हें वर्क चार्ज देकर कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया। राजस्व अभिलेख कक्ष में
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान फाइलों को सही ढंग से न रखे जाने पर नाराजगी व्यक्त की। जनसूचना अधिकार संबन्धित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर पेशकार का वेतन रोकने तथा उनसे स्पष्टीकरण मांगा और सख्त निर्देश दिया गया कि इसे गंभीरता से लेते हुए निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने जखनियां तहसील के सभी लेखपालों संग बैठक कर उनके
कार्यों की जानकारी ली।