फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सरकार की नजरें इनायत हुई तो धन्य हुआ गौरहट गांव

सरकार की नजरें इनायत हुई तो धन्य हुआ गौरहट गांव

Wed, 27 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
सरकार की नजरें इनायत हुई तो धन्य हुआ गौरहट गांव
खानपुर(गाजीपुर)। सरकार की नजरें इनायत होने से मंगलवार को गौरहट गांव धन्य हो गया। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि गांव के हर घर बिजली से रोशन हुए। जैसे ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्विच आन किया, गांव बिजली की रोशनी से जगमग हो गया। गांव के तमाम मकानों पर सजाई गई झालरों की रोशनी रंग-बिरंगी छटा बिखेरने लगी, जिससे गांव में दीपावली जैसा उत्सव नजर आने लगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से बिजली के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का संचालन किया गया है। इसमें सौभाग्य योजना भी शामिल है। इस योजना के तहत सभी राजस्व ग्रामों के मजरों में विद्युतीकरण होना था। इसी योजना के तहत खानपुर क्षेत्र के गौरहट गांव में भी विद्युतीकरण का कार्य किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गौरहट गांव में आयोजित कार्यक्रम में स्विच आन कर पूरे देश में सौभाग्य उत्सव का शुभारंभ करना था। शाम को अंधेरा होते ही जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रुद्रनाथ राम के घर से स्विच चालू किया, वैसे ही पूरा गांव बिजली की रोशनी से जगमग हो गया। कार्यकर्ता-नेताओं सहित ग्रामीण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। तमाम घरों पर सजी बिजली की रंग-बिरंगी झालरें अपनी छटा बिखेरने लगीं। चारों तरफ खुशी का वातावरण बन गया, जिससे गांव में दीपावली पर्व जैसा नजारा दिखने लगा। ग्रामीण इस बात से इतराने लगे कि अब उनका भी गांव बिजली की रोशनी से जगमग हो गया। अब वह ढिबरी-मोमबत्ती की रोशनी में नहीं, एलईडी की चकाचौंध रोशनी में रहेंगे। टीवी, फ्रिज, कूलर-पंखा सहित बिजली से चलने वाले अन्य उपकरणों का प्रयोग कर सकेंगे। गांव में बिजली की सुविधा मिलने पर अब रात में अंधेरे की वजह से होने वाली परेशानियों दूर हो जाएगी। खुश ग्रामीण आपस में यह बातें करते रहे कि आजादी के बाद आज हम लोगों को पहली बार इतनी खुशी मिली है। सरकार की नजरें इनायत होने से यह गांव धन्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed