{"_id":"5bec63efbdec22699c0c1d4f","slug":"161542218735-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन : आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन : आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने उठाया
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बुझावल, नेवादा और जल्दीपुर गांव के करीब 30 हिंदू परिवारों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इन गांवों में आए दिन पुलिस धमक रही है। बीते मंगलवार को घर से उठाए गए एक व्यक्ति का जहां पुलिस ने चालान कर दिया, वहीं पुलिस बुधवार को भी गांव में धमकी। लोगों में चर्चा रही कि पुलिस आधा दर्जन लोगों को उठा कर थाने ले आई और फिर पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया।
बीते रविवार को क्षेत्र के बुझावल, नेवादा, और जल्दीपुर गांव के राजभर, मुसहर, यादव एवं पाल समाज के करीब 30 हिंदू परिवारों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई थी। मामले की छानबीन के पुलिस संबंधितों को घर पर धमकी थी, जिससे ऐसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस लगातार ऐसे लोगों की तलाश में जुटी हुई है, जो धर्म परिवर्तन के मामले से जुड़े हुए हैं। बीते सोमवार की रात करीब 11 बजे बजे जल्दीपुर गांव निवासी राजकुमार राम पुत्र रामवृक्ष राम पुलिस ने घर से उठाया था। पिता रामवृक्ष ने बताया कि पुलिस ने उसका 151 में चालान कर दिया। बुधवार को बुझावल, नेवादा, और जल्दीपुर सहित अन्य गांवों में पुलिस धमकी। सुबह सात से दस बजे तक गांव में घूमती रही। लोगों में चर्चा थी कि धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने विभिन्न गांवों से आधा दर्जन लोगों को थाने पर ले गई। इस संबंध में थाने की पुलिस से पूछे जाने पर बताया कि किसी को थाने में नहीं लाया गया है। जबकि क्षेत्राधिकारी सैदपुर तेजवीर सिंह ने कहा कि ऐसी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। सोमवार की रात पुलिस ने जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया था, वह दोषी पाया गया था, इसलिए उसका चालान कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई करेगी, जो दोषी पाए जाएंगे।