{"_id":"5a394dea4f1c1bfc0f8b4d02","slug":"161513704938-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मैजिक जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मैजिक जलकर राख
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित इंटर कॉलेज के पीछे सोमवार की देर रात खेत से बाजरे का बोझ लेकर जा रही एक मैजिक में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से आग लग गई। चालक के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भिड़ लग गई। ग्रामीण जब-तक आग पर काबू पाते तब-तक मैजिक जलकर राख हो गई।
गांव निवासी मैजिक चालक योगेश गुप्ता ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने खेत से बाजरे का बोझ लाने के लिए मैजिक किराए पर बुक किया था। खेत से बाजरे का बोझ लादकर खेत के रास्ते होते हुए चला। इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मैजिक पर लदे बाजरे के बोझ में आग लग गई। वाहन चालक योगेश गुप्ता ने किसी तरह से मैजिक को रोककर अपनी जान बचाने के साथ शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी मशक्कत के बाद भी ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके। देखते ही देखते बाजरे के बोझ के साथ मैजिक भी जलकर राख हो गई।