फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सबसे पहले तालाब की तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए

सबसे पहले तालाब की तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए

Thu, 26 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
सबसे पहले तालाब की तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए
बिरनो। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से ब्लाक के देवकठिया गांव में मछली पालन के दौरान तालाब की तैयारी, रख-रखाव एवं मछलियों में होने वाले प्रमुख रोग विषय पर गुरुवार को प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्र के पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ. डीपी श्रीवास्तव ने बताया कि अगर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रबंधन तथा पेशेवर परामर्श के द्वारा मछली पालन किया जाय तो इसमें आसानी से दो से तीन गुना किसानों की आमदनी बढ़ सकती है। इसमें सबसे पहले तालाब की तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर तालाब सूखा हो तो उसकी दो बार दो विपरीत दिशाओं में जुताई करने के बाद उसके पीएच के आधार पर उसमें चूने का छिड़काव करें। इसके बाद दोबारा जुताई कर उसमें उचित मात्रा में गोबर की खाद का उपयोग करें। मछलियों के बढ़वार के लिए हल्का क्षारीय माध्यम अधिक उपयुक्त होता है। इसमें मछलियों की बढ़वार काफी तेज गति से होती है। मत्स्य पालक यह अवश्य ध्यान दें कि अगर तालाब की मिट्टी अम्लीय है तो उसमेें चूने का छिड़काव करेें, जिससे मिट्टी को क्षारीय बनाया जा सके। कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि मत्स्य पालक मिट्टी की गुणवत्ता पर कम ध्यान देते हैं। तालाब की तैयारी उचित तरीके से न करने की वजह से मछलियों में तरह-तरह की बीमारियां समय-समय पर आती रहती हैं। इस दौरान ट्रैट्रासाइक्लिन दवा या लाल दवा का छिड़काव पानी में करने से इस रोग पर नियंत्रण किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान देवकठिया गांव में ही पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 50 जानवरों का उपचार कर उनको नि:शुल्क दवा वितरित की गई। शिविर में रमेश यादव, इंद्रदेव यादव, अंबिका यादव, चंद्रिका, उमेश, कैलाश, राकेश, मनोज आदि किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed