फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गंगा में नहाते समय युवक डूबा

गंगा में नहाते समय युवक डूबा

Tue, 28 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
गंगा में नहाते समय युवक डूबा
गाजीपुर। शहर कोतवाली के स्टीमर घाट पर मंगलवार की दोपहर गंगा में नहाते समय एक युवक डूब गया। जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर गोताखोर की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर के काजीटोला मुहल्ला निवासी साबिर अली का बेटा साहिल (23) दोपहर में अपने दोस्त अल्ताफ और बाबर के साथ गंगा नदी में नहाने स्टीमरघाट गया था। नहाते समय साहिल गहरे पानी में चला गया और थोड़ी ही देर में डूबने लगा। यह देख उसके दोस्त चिल्लाने लगे। आस-पास के लोग जबतक वहां पहुंचते कुछ ही देर बाद वह डूब गया। घटना की जानकारी होते ही मुहल्लेवासी भी वहां पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोर बुलाकर शव की तलाश करवाने लगी। काफी मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद किया गया। साहिल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed