फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फाल्ट की वजह से पांच घंटा गुल रही बती

फाल्ट की वजह से पांच घंटा गुल रही बती

Tue, 21 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
फाल्ट की वजह से पांच घंटा गुल रही बती
गाजीपुर। एलटी की कौन कहे, हाईटेंशन तार में आए दिन फाल्ट होने से लोगों को घंटों बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को दिन में नगर के मुगलानी चक गांव के पास 33 हजार की भूमिगत केबिल में खराबी आने से पांच घंटा तक आधे नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में पसीना पोछते हुए लोग अब-तब बिजली आने का इंतजार करते रहे। लोगों का कहना था कि गर्मी के मौसम में आए दिन फाल्ट होने से आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में लोग उमस और गर्मी से पूरी तरह से बेहाल हैं। ऐसे में एक मिनट के लिए भी बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी भरा साबित हो रही है। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मेन लाइन में फाल्ट होने से आधे नगर की बत्ती गुल हो गई। वंशीबाजार, लंका, तुलसीपुर, छावनी लाइन, लंका चुंगी, गोराबाजार बड़ीबाग, स्टेशन, मालगोदाम रोड, नौकापुरा, नवापुरा, ददरीघाट, लालदरवाजा, आमघाट, आमघाट सहकारी कालोनी, झुन्नूलाल चौराहा, सकलेनाबाद, महुआबाग, तिलकनगर, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, गोराबाजार, पत्थरघाट, सिंचाई चौराहा, शास्त्रीनगर, सिकंदरपुर, डीएम आवास, कचहरी सहित अन्य मुहल्ले के हजारों लोगों की गर्मी की वजह से परेशानी बढ़ गई। राहत के लिए लोग कमरे से बाहर निकलकर अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे। घंटों बिजली गायब रहने से अधिकांश लोगों के इन्वर्टर बैट्री चार्ज न होने से बंद हो गए। शाम होते ही पानी का संकट खड़ा हो गया। पसीना पोछते हुए लोग बिजली की राह निहारने लगे। पांच घंटा शाम को साढ़े छह बजे बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ कमलेश ने बताया कि 33 हजार लाइन में फाल्ट होने से दिन में 2.10 से शाम को 6.20 तक आपूर्ति ठप थी। इस संबंध में जेई अविनाश ने बताया कि नगर के मुगलानी चक के पास 33 हजार लाइन की भूमिगत केबिल में फाल्ट हो गया था। उसे दुरुस्त कराकर साढ़े चार घंटा बाद आपूर्ति सुचारू कराई गई। गौरतलब है इससे पहले आठ मई को इसी स्थान पर फाल्ट होने से आठ घंटा और 18 मई को फाल्ट होने से साढ़े छह घंटा आधा नगर की बत्ती गुल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed