फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जवानों पर कायराना हमले से पूरा देश आक्रोशित

जवानों पर कायराना हमले से पूरा देश आक्रोशित

Sun, 17 Feb 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
जवानों पर कायराना हमले से पूरा देश आक्रोशित
गाजीपुर। सरजू पांडेय पार्क में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर जो कायराना हमला किया गया है उससे पूरा देश आक्रोशित और आहत है। पूरा देश इस शहादत के साथ है यह भारत की आत्मा पर हमला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई प्रत्यक्ष युद्ध पाकिस्तान हमसे लड़ चुका है और उसमें पराजित हुआ है। जब उसे लग गया कि भारत से प्रत्यक्ष युद्ध में नहीं जीत सकते तो उसने परोक्ष रूप से आतंकवाद को बढ़ावा देने की साजिश की है। आतंकवाद का दंश देश लंबे समय से झेल रहा है। आतंकवाद और नक्सलवाद देश के दो नासूर हैं जिस पर विजय पाना ही होगा। प्रधानमंत्री ने 15 फरवरी को जो शब्द कहे हैं उस पर पूरा देश भरोसा करता है। सेना को पूरी तरह से आजादी दी गई है। क्या करना है यह सेना खुद तय करेगी। उन्होंने कहा कि आज पार्टी ने जो कार्यक्रम आयोजित किया है पूरे देश में यह केवल पार्टी का कार्यक्रम नहीं है बल्कि सभी राष्ट्र भक्तों का कार्यक्रम है। बिना किसी राजनीति के जब-जब जरूरत पड़ी है हमारे जवानों ने अपनी शहादत देकर राष्ट्र की रक्षा की है। हमारा फर्ज बनता है कि उनके परिवारों के साथ खड़े रहें। जब वक्त आएगा जिन्होंने इस प्रकार का दुस्साहस किया है उनको माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा मंच से लगाया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, पूर्व विधायक उदय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सरोज कुशवाहा, सुनील सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विजयशंकर राय, महामंत्री ओमप्रकाश राय, ओमप्रकाश राम, जितेंद्रनाथ पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रमेश सिंह, राजेश भारद्वाज, अच्छेलाल गुप्ता, हरेंद्र यादव, रुद्रा पांडेय, शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, रत्ना सरोज, अमरेश गुप्ता, सरोज मिश्रा, पूनम मौर्या, संकठा मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed