फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   केवल झूठ के सहारे चल रही केंद्र सरकार

केवल झूठ के सहारे चल रही केंद्र सरकार

Sun, 15 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
केवल झूठ के सहारे चल रही केंद्र सरकार
कासिमाबाद (गाजीपुर)। सपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा के सांसद नीरज शेखर ने कहा कि केंद्र सरकार जनता से किए वादे पूरे न कर दूसरी सरकारों के कामों का फीता काटकर वाहवाही लूट रही है। देश के इतिहास में यह ऐसी सरकार है, जो केवल झूठ के सहारे चल रही है। यह बातें उन्होंने शनिवार को थाना पार्क में आयोजित किसान धन्यवाद कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने जनता के साथ धोखा करते हुए एक नई परिभाषा और परिपाटी का काम प्रारंभ किया है। पूर्ववर्ती सरकारों के शिलान्यास एवं प्रारंभ किए गए कार्यों को नए सिरे से उसका शिलान्यास और उद्घाटन कर जनता के साथ धोखा तो किया ही जा रहा है, धन की बंदरबांट भी की जा रही है। श्री शेखर ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास जो आज प्रधानमंत्री कर रहे हैं, उसका शिलान्यास समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नाम पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से पूर्व में किया जा चुका है। इसी तरह सपा सरकार की ओर से प्रारंभ किए गए जनहित के कार्यों को फिर से उसका शिलान्यास और उद्घाटन करके अपनी सरकार की उपलब्धि दिखाकर पीठ थपथपाने का असफल प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में जनता इस धोखे का जवाब देगी। आगरा से लखनऊ एक्सप्रेस-वे, गोमती रिवर फ्रंट का कार्य, समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ प्रदेश में एम्स, ट्रामा सेंटर, यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज आदि देकर प्रदेश को उत्तम प्रदेश की श्रेणी में ला खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि महंगाई जनता की कमर तोड़ रही है। उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं। बेरोजगार सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

किसान धन्यवाद कार्यक्रम में विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव, विजय यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, राजेश कुशवाहा, जयकिशन साहू, राकेश यादव, अखिलेश सिंह, बच्चा यादव, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डॉ. सानंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह, जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष जयहिंद यादव, धर्मेंद्र यादव, अरविंद जायसवाल आदि ने विचार व्यक्त किया। इसके अलावा रामवृक्ष यादव, महेंद्र चौहान, सूर्यनाथ यादव, विद्यापति, तहसीन अहमद, अफजल अली, योगेंद्र राय, रामप्रकाश यादव, राधेश्याम यादव, अवधेश यादव, वीरेंद्र यादव, फूलबदन यादव, अनिल यादव, देवेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव, रितेश सिंह, अभिनव सिंह, हरेंद्र विश्वकर्मा, रामअवतार विश्वकर्मा, प्रवीण यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव एवं संचालन जिला महासचिव अशोक बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed