{"_id":"5abfc3b84f1c1bda618b4bef","slug":"151522516920-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र होगा मेडिकल कालेज और हवाई अड्डा का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र होगा मेडिकल कालेज और हवाई अड्डा का शिलान्यास
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर(गाजीपुर)। भाजपा ने देश की राजनीति की दशा को बदला है। जाति एवं मजहब से अलग हटकर विकासवादी नीति को महत्व दिया है। गाजीपुर में मेडिकल कालेज एवं हवाईअड्डा का शीघ्र शिलान्यास होगा। मेडिकल कालेज के लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है, जो ढाई वर्षों में बनकर तैयार भी हो जाएगा। यह बातें रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सैदपुर विधानसभा के सादात मंडल दक्षिणी के ग्राम उचौरी में प्राथमिक विद्यालय के परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शनिवार को कही।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। प्रयास है कि हवाई अड्डे पर काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। यह सब इसलिए संभव हो सका है कि देश में एक ऐसी सरकार है, जो किसी क्षेत्र मात्र के विकास में नहीं, बल्कि पूरे देश के बारे में सोचती है। कहा कि वाराणसी बलिया रेलखंड के विद्युतीकरण का फाइनल सत्यापन हो चुका है। जल्द ही बिजली की गाड़ियां चलने लगेंगी। फूलपुर और गोरखपुर की हार से हम भी चिंतित हैं, लेकिन यह निश्चित तौर पर हम कह सकते हैं कि यह हार हमारे कार्यकर्ताओं के अति उत्साह या अति आत्मविश्वास में ऐसा हुआ है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रभुनाथ चौहान, पूर्व विधायक अमेरिका राम, सुनील सिंह, मुराहू राजभर, ओमप्रकाश राय, मीरा श्रीवास्तव, सचिदानंद सिंह, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजनाथ सिंह कुशवाहा तथा संचालन मंडल अध्यक्ष लाल परीखा पटवा ने किया।