फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राजमिस्त्री से मारपीटकर 5 हजार रुपये छीने

राजमिस्त्री से मारपीटकर 5 हजार रुपये छीने

Wed, 12 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
राजमिस्त्री से मारपीटकर 5 हजार रुपये छीने
गाजीपुर। शहर कोतवाली के बड़ीबाग स्थित काशीराम में दो मनबढ़ युवकों ने एक राजमिस्त्री से मारपीट कर पांच हजार रुपये छीन लिए। काशीराम नोटिस देने पहुंचे सिपाही ने जब दोनों युवकों को पकड़ा। तब दोनों सिपाही से हाथापाई करने लगे। सिपाही ने इसकी सूचना कोतवाली प्रभारी को दी। जानकारी होते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने भाग रहे दोनों युवकों को धर दबोचा और कोतवाली ले आए। पुलिस ने दोनों का चलान कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल नसीम अख्तर ने बताया कि काशीराम निवासी शिवाजी राजमिस्त्री का काम करता है। लंका पर एक मकान पर कार्य चल रहा था। दोपहर में खाना खाते समय मकान बनवा रहे मालिक ने 5 हजार रुपये देकर छड़ लाने को कहा। राजमिस्त्री खाना खाने के लिए आवास पर आ रहा था। जैसे ही वह आवास के पास पहुंचा दो मनबढ़ युवकों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस पर काशी राम आवास नोटिस देने गए सिपाही वीरेंद्र यादव को इस घटना की जानकारी दी। सिपाही ने तत्काल दोनों युवकों को पकड़ लिया। इस पर दोनों युवक सिपाही से हाथापाई करने लगे। सिपाही ने इसकी जानकारी तत्काल कोतवाली में दी। मौके पर पहुंचने पर दोनों युुवक भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों मनबढ़ युवकों ने राजमिस्त्री से मारपीट की है, पैसा नहीं छीना है। दोनों युवकों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed