फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15 lakh rupees were defrauded in the name of doubling the money

Ghazipur News: रुपये डबल करने के नाम पर 15 लाख की ठगी

Mon, 09 Mar 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees were defrauded in the name of doubling the money
गाजीपुर। पैसा दोगुना करने और पेंशन योजना का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के रहीमपुर मुस्लिमपुर गांव निवासी बलिराम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-8 में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बुढौली पहाड़पुर गांव निवासी मनोज सोनकर, प्रमोद सोनकर, अनिल सोनकर, रामनिवास सोनकर, शिवकरन और नैसारा निवासी राजाराम ने मिलकर फर्जी निवेश योजना के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। बलिराम के अनुसार मनोज सोनकर ने छह वर्ष छह माह में रकम दोगुनी करने का लालच देकर उससे 7.5 लाख रुपये अपने भाई अनिल सोनकर के खाते में जमा करा दिए। आरोप है कि इसी तरह बिरजू राम की पत्नी मालती देवी से तीन वर्ष की पेंशन योजना का झांसा देकर छह लाख रुपये लिए गए। वहीं छोटेलाल पुत्र लछीराम से भी पैसा डबल करने के नाम पर दो लाख रुपये जमा करा लिए गए। थाना प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed