{"_id":"5c72d172bdec22077e437420","slug":"141551028594-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहा में कम पानी छोड़े जाने पर किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहा में कम पानी छोड़े जाने पर किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। ताड़ीघाट रजवाहा में कम पानी पहुंचने के कारण खेतों की सिंचाई करने में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर रविवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। कई गांव के किसानों ने जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में जमानिया-बेटाबर मार्ग पर सुबह जाम लगा दिया। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर दो घंटा बाद जाम समाप्त किया। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
ताड़ीघाट रजवाहा में कम पानी पहुंचने से सिंचाई न हो पाने से खेती प्रभावित हो रही थी। बार-बार संबंधित विभाग को किसानों द्वारा अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा था। इससे नाराज ताजपुर माझा, अलीनगर, खुदिरपुर, जगदीशपुर, कोटिया आदि गांव के किसान रविवार की सुबह करीब आठ बजे जमानिया-बेटाबर मार्ग पर जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव के नेतृत्व में जाम लगाते हुए धरना पर बैठ गए। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि महीनों से ताड़ीघाट रजवाहा में कम पानी पहुंचने से सैकड़ो किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पानी के अभाव में फसल सूख रही है। इस समस्या से कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन उनकी तरफ से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। पानी के अभाव में किसानों को भारी परेशानी हो रही है। कहा कि बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने पर भी महीनों बाद भी समस्या का समाधान न होने पर हम लोगों को सड़क पर उतरने को विवश होना पड़ा है। जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाते हुए तत्काल सिंचाई विभाग के अधिकारियों से फोन से वार्ता किया। किसानों को जल्द से जल्द समस्या के समाधान को भरोसा दिलाया। इस किसानों ने यह चेतावनी देते हुए दो घंटा बाद 10 बजे जाम समाप्त किया यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह पुन: आंदोलन करने को विवश होंगे। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। जाम लगाने वालों में वकील, सुनील, उत्तम यादव, अभिषेक, रामाशीष यादव, सुनील, रामभजन यादव, सुभाष, गिरजा यादव सहित दर्जनों किसान शामिल थे।