{"_id":"59a99a034f1c1b17278b4d00","slug":"141504287235-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने पोस्टर पर उकेरा स्वच्छता का चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने पोस्टर पर उकेरा स्वच्छता का चित्र
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर के लूदर्स कानंवेंट बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत दिए गए पोस्टर पर शुक्रवार को छात्राओं ने स्वच्छता से संबंधित चित्र उकेरा। साथ ही शपथ पत्र पर स्वच्छता के प्रति शपथ लेते हुए हस्ताक्षर भी किया। इस दौरान छात्राओं का उत्साह देखते बन रहा था।
प्रदेश सरकार और अमर उजाला की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विद्यालय को 50 पोस्टर और 100 शपथ उपलब्ध कराया गया था। कक्षा सात से दस तक की छात्रा पोस्टर पर स्वच्छता संबंधित चित्र उकेर कर इस अभियान का हिस्सा बनी। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने पोस्टर पर चित्र उकेरने के साथ ही शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर स्वच्छता का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय की छात्राएं काफी उत्साहित दिख रही थी। पोस्टर प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की शिक्षक भी मुस्तैद रही। इस संबंध में प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोंसा ने बताया कि अमर उजाला की ओर से स्वच्छता के प्रति चलाया जा रहा यह अभियान काफी सराहनीय है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।