फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे से आवागमन ठप

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे से आवागमन ठप

Thu, 03 Jan 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे से आवागमन ठप
गाजीपुर/जमानिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-24/97 जमानिया-सैयदराजा तथा जमानिया-दिलदारनगर मार्ग पिछले 24 घंटे से जाम हैं। मार्ग पर हजारों भारी और छोटे वाहन जहां-तहां फंसे हुए हैं। जाम में स्कूली बस से लेकर मरीजों के एंबुलेंस तक फंसी हैं। जमानिया कस्बे में जाम की समस्या लोगों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। बुधवार को देर शाम से ही पांडेय मोड़ से दिलदारनगर मार्ग तथा स्टेशन चौकी के पास से चंदौली जनपद को जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा है। इस मार्ग पर एक तरफ ट्रकों की लंबी कतार लगी है, तो दूसरी तरफ ट्रैक्टर-ट्राली और छोटे वाहन जाम में फंसे हुए हैं। ऐसे यात्रियों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों की भी फजीहत हो रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सही से संचालित न होने की वजह से और ओवरलोड ट्रकों के चलने की वजह से आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन

जमानिया में पांडेय मोड़ से करीब आधा किलोमीटर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में सड़क के एकतरफ आवागमन ठप कर दिया गया है। इस बीच सामने से कोई बड़ा वाहन आने पर भीषण जाम लग जा रहा है। सड़क की पटरियों पर बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने और गिट्टी बालू आदि रख कर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने से जाम की समस्या और गहरा जा रही है। जल्दी पहुंचने के चक्कर में लोग हाई-वे छोड़ कर संपर्क मार्गों से अपने वाहन जबरन निकाल रहे हैं। जिससे संपर्क मार्ग की हालत भी दयनीय होती चली जा रही है। गाजीपुर के वीर अब्दुल हमीद सेतु से आवागमन बाधित है। इसका असर नगर सहित ग्रामीण इलाकों में भी देखा जा सकता है। पांडेय मोड़ से दिलदारनगर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। जमानिया-दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन सुबह एवं शाम को स्कूली बस, एंबुलेंस से लेकर अन्य छोटे यात्री वाहन भी जाम में फंस जा रहे हैं। इससे स्कूली बच्चों को भी जाम की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर में आए दिन जाम की समस्या को देखते हुए लोगों ने प्रशासन, पुलिस एवं नगरपालिका परिषद से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। लोगों की माने तो सड़क पर एक तरफ ट्रकों के खड़ा होने से दूसरी तरफ भी वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। सात मीटर की सड़क पर एक तरफ भारी वाहन खड़ा हो जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। लोगों की मांग है कि एनएच पर बरुइन गांव से पहले ट्रकों को रोका जाए। वहीं दिलदारनगर मार्ग पर एक पब्लिक स्कूल के पास रोका जाए, जिससे स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर में बढ़ता अतिक्रमण कोढ़ में खाज का काम कर रहा है। चेयरमैन एहसान जफर का कहना है कि जल्द अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

.......
पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि ओवरलोड ट्रकों की वजह से सड़कें टूट रही हैं और मुख्य मार्ग पर जाम होने से ट्रक संपर्क मार्ग का प्रयोग कर रहे हैं। इसमें पुलिस विभाग की मिलीभगत है। उनका कहना है कि भाजपा हवा-हवाई बात करने में विश्वास रखती है। इनका नारा बदल गया है सबका साथ भाजपा का विकास। यही कारण है कि जनता की मूलभूत समस्या दूर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed