फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   130 bags of manure were being sent to Bihar by tractor

गाजीपुर: ट्रैक्टर से बिहार भेजी जा रही थी 130 बोरी खाद, पुलिस ने पकड़ा

Mon, 13 Feb 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
130 bags of manure were being sent to Bihar by tractor
बारा। गहमर पुलिस ने यूपी-बिहार को जोड़ने वाले देवल कर्मनाशा पुल के पास शनिवार की रात को ट्रैक्टर से बिहार भेजी जा रही 130 बोरी खाद पकड़ी। यूरिया खाद से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को कोतवाली में जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को बुलाया। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच में गड़बड़ी मिलने पर दुकानदार सहित दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गेहूं की सिंचाई के वक्त यूरिया खाद की मांग बढ़ने के साथ ही जिले में इसकी काफी किल्ल्त होने लगी है। वहीं अवैध तरीके से यूपी से खाद की आपूर्ति बिहार में की जा रही है। क्षेत्र के किसानों को खाद दिए जाने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता की गई है। इसके बावजूद नियम को ताक पर रखकर दुकानदार मोटी कमाई के चक्कर में फर्जी आधार कार्ड पर खाद की कालाबाजारी धड़ल्ले से कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात उप निरीक्षक संदीप दुबे ने यूपी - बिहार को जोड़ने वाले देवल कर्मनाशा पुल के पास एक ट्रैक्टर पर लदी 130 बोरी यूरिया खाद पकड़ लिया। इसके बाद खाद समेत वाहन को थाने लाए और जिला कृषि अधिकारी को इसकी सूचना दी। जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह द्वारा जांच-पड़ताल किए जाने के बाद चंदौली के अहिकौरा स्थित मयंक खाद भंडार सहित चंदौली के भटका गांव निवासी अनिल यादव पुत्र राम अवध यादव व दिलदारनगर थाना के शाहपुर गांव निवासी चालक चंदन यादव पुत्र रमेश यादव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि खाद की कालाबाजारी के मामले में ट्रैक्टर चालक सहित दो व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed