{"_id":"5c742c58bdec22105574fa95","slug":"121551117400-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं पर चिंता जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं पर चिंता जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से ब्लॉक में शिक्षकों का सम्मान समारोह बाधित है जिसे हर हाल में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल, रैली, बाढ़ राहत आदि कार्यों के लिए शिक्षकों से चंदा लेकर कार्य किए जाते हैं लेकिन जीवन भर विद्यालयों में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों के अवकाश ग्रहण करने पर उनका सम्मान न किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने हाल ही में ब्लॉक के विभिन्न शिक्षकों पर की गई अनावश्यक कार्रवाई को गैर जरूरी बताते हुए कहा कि यह ठीक नहीं है। शिक्षक पूरे मनोयोग से अपने कार्यों का संपादन कर रहे हैं, किसी भी परिस्थिति में शिक्षकों का वेतन बाधित करना न्याय संगत नहीं है। आयकर आगणन प्रपत्र की समय से जांच कर उसे जिले पर शीघ्र पहुंचाने की मांग करते हुए कहा कि विभागीय स्तर से यह सुनिश्चित किया जाए कि आयकर आगणन के लिए किसी भी शिक्षक का वेतन न रुके। उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों का जीपीएफ कटता है उनकी लेखा पर्ची संगठन के सहयोग से बन चुकी है। शीघ्र ही उसे वितरित कर दिया जाएगा। खंड शिक्षाधिकारी से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल एवं बैठक में श्रीकांत मिश्र, प्रेम कुमार उपाध्याय, विजेंद्रनाथ सिंह, अमरीश कुमार राय, विजेंद्र सिंह, शिवदास यादव, संजय कुमार खरवार, अवधेश कुमार सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, चंद्रभान सिंह, शेषनाथ सिंह, मुकेश कुमार यादव, राजेश कुमार पांडेय उपस्थित थे। संचालन प्रवीण शुक्ला ने किया।