{"_id":"5b9169d0867a557ffa2454a0","slug":"121536256464-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के नाम पर बंद हो उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के नाम पर बंद हो उत्पीड़न
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जांच के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर कालेज के प्रबंधकों की त्योरी चढ़ी हुई है। कॉलेजों के प्रबंधक गुरुवार को एकजुट होकर जिला मुख्यालय पहुंच गए तथा राइफल क्लब में मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्रक तहसीलदार को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर अवैध वसूली और उत्पीड़न किया जा रहा है। चेतावनी दी कि अगर सुनवाई नहीं होती है, तो विरोध में अनिश्चितकाल के लिए कॉलेज बंद कर दिया जाएगा।
स्व वित्तपोषित बीटीसी प्रबंधक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि जिले में संचालित निजी डीएलएड संस्थाओं के भौतिक सत्यापन के लिए जिलाधिकारी की ओर से गठित जांच समिति मूल से हट कर काम कर रही है। जांच के नाम पर प्रबंधकों का मानसिक एवं आर्थिक शोषण किया जा रहा है। कहा कि इस उत्पीड़न को रोकने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। कॉलेज बंद कर धरना दिया गया लेकिन अब-तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पंकज दूबे ने कहा कि जांच में शिक्षा से इतर ऐसे अधिकारियों को लगाया गया है जिन्हें इसके बारे में कोई खास जानकारी भी नहीं है। पत्रक लेने के बाद तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि वह सभी बातों को जिलाधिकारी तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर जवाहिर यादव, सत्य प्रकाश यादव, पप्पू सिंह, आनंद सिंह, बहादुर यादव, विष्णु सिंह, प्रमोद यादव, आलोक यादव, ओंकार सिंह, आशुतोष राय, अजय शंकर राय, ओमप्रकाश राय, राकेश राय आदि शामिल रहे।