{"_id":"59ca97d94f1c1bd1538b4997","slug":"121506449369-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। आदि शक्ति दुर्गा पूजन समिति सलेमपुर मोड़ पर स्थापित की जानी वाली दुर्गा प्रतिमा को खंडित किए जाने के विरोध में दो दिनों से धरना एवं चक्काजाम कर रहे दुर्गापूजा महासमिति के पदाधिकारियों एवं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के बीच वार्ता के बाद सोमवार की देर रात में आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
सलेमपुर मोड़ पर स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमा सहित कई अन्य प्रतिमाओं को कुछ अराजकतत्वों द्वारा रविवार की भोर में खंडित कर दिया गया। इसकी जानकारी होते ही दुर्गा पूजन महासमिति के पदाधिकारियों, पूजन समिति के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा रविवार की सुबह नौ बजे से मुहम्मदाबाद चितबड़ागांव एवं सलेमपुर वाया जोगा मुसाहिब करीमुददीनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया गया। मौके पर पहुंचकर स्थानीय विधायक अलका राय ने प्रशासन को 24 घंटे में अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम देकर चक्काजाम समाप्त करा दिया गया लेकिन महासमिति के पदाधिकारी पूजन स्थल पर धरने पर बैठे रहे। अल्टीमेटम की समयसीमा समाप्त होने के बाद सोमवार की सुबह नौ बजे से पुन: दोनों मार्गों पर बल्ली-बांस बांधकर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से ठप कर दिया। मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मुख्य मार्ग पर टेंट डालकर दिनभर प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए सभा की। डीएम एवं एसपी के आने तक चक्काजाम जारी रखने के निर्णय पर अड़े रहे। देर रात में जिलाधिकारी के बालाजी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने दुर्गा पूजन समिति के लोगों से कोतवाली में तहरीर देने और घटना में शामिल अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि दुर्गा पूजन के समय सभी पंडालों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। किसी भी अवांछनीय तत्व को किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं करने दी जाएगी। जिलाधिकारी के बालाजी ने दुर्गा पूजन के समय मेला क्षेत्र में रास्तों की सफाई, पेयजल की व्यवस्था एवं बिजली आपूर्ति सहित सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से वार्ता के बाद आंदोलनकारियों ने धरना एवं चक्काजाम समाप्त कर दिया। सोमवार को 12 घंटे तक चक्काजाम के बाद मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव एवं सलेमपुर वाया जोगामुसाहिब करीमुददीनपुर मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद, क्षेत्राधिकारी डा. कृष्णकांत, सलेमपुर दुर्गा पूजन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल यादव, मलिकपुरा के ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा, दुर्गा पूजन महासमिति के अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष धर्मेश कश्यप, महामंत्री संदीप गुप्ता, मंत्री रामबहादुर तिवारी, कन्हैया वर्मा, अशोक राय, अभिषेक राय, द्वारिका राय, दीपक वर्मा, गोपीनाथ पांडेय, जैनेश पंकज, ग्राम प्रधान भोला गुप्ता, देवेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।
0000
इनसेट...
समिति ने दी तहरीर
मुहम्मदाबाद। दुर्गा पूजन महासमिति मुहम्मदाबाद के पदाधिकारियों ने मंगलवार की शाम को कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि 24 सितंबर की रात में अवांछनीय तत्वों द्वारा आपराधिक षडयंत्र कर दुर्गा प्रतिमाओं को तोड़कर खण्डित कर दिया गया। इससे संपूर्ण हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। उक्त कृत्य हिंदू धर्म को क्षति पहुंचाने, धार्मिक क्रिया कलाप बाधित करने, धार्मिक उन्माद फैलाने एवं संगीन जुर्म करने की नीयत से किया गया है। इससे पूरा हिंदू समुदाय उद्वेलित है। रिपोर्ट अंकित कर मूर्ति भंजकों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए। तहरीर देने वालों में महासमिति के अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल, बाबूलाल, शशिकांत, धर्मेश कश्यप, रामबहादुर तिवारी शामिल हैं। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने तहरीर मिलने के प्रति अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर शीघ्र अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
....