{"_id":"5978dc9e4f1c1b1a238b4830","slug":"121501093022-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों के प्रति सचेत करने के लिए चलाया जा रहा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों के प्रति सचेत करने के लिए चलाया जा रहा अभियान
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चलाए जा रहे अभियान में स्वयंसेवी संस्था प्रगति दिशा फाउंडेशन ने बीड़ा उठाया है। संस्था के माध्यम से महिलाओं में होने वाले बीमारियों से सजग कराने को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए नगर क्षेत्र के आदर्श बाजार स्थित कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पूर्व सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता का अभाव है। उन महिलाओं को जागरूक कर उन्हें कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को महिला मित्र के माध्यम से घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें अच्छा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए समय-समय पर डाक्टरों की तरफ से गांव-गांव में कैंप लगाया जाएगा। फाउंडेशन के संयोजक संदीप मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों में महिला मित्र का गठन कर गांव-गांव में महिलाओं को जागरूक करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव, सचिव राकेश कुमार विश्वकर्मा, रेखा पांडेय, देवेंद्र कुमार पाठक, इरफान सिद्दीकी, नितिन कुमार, रविशंकर मिश्रा, सिंधु त्रिपाठी, प्रीति, रंभा तिवारी, गायत्री देवी, रूबी, नाज फातिमा, रूखसाना, सुनीता, आरती यादव आदि उपस्थित थीं।