{"_id":"59a99a094f1c1bfd268b4c54","slug":"11504287241-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी हत्या के मामले में पुलिस ने तीन को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी हत्या के मामले में पुलिस ने तीन को उठाया
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सोनहरा चट्टी के पास बीते 31 अगस्त को अनाज लुटेरों द्वारा किराना व्यापारी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को पकड़ा है। साथ ही लूटे गए अनाज सहित पिकअप भी बरामद कर लिया है। लेकिन पुलिस कुछ भी बताने से साफ इंकार कर रही है।
हत्या का खुलासा करने के लिए एसपी सोमेन वर्मा ने भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद के नेतृत्व दुल्लहपुर, भुड़कुड़ा, बहरियाबाद थाना पुलिस की टीम बनाई है। टीम द्वारा गुरुवार की रात बदमाशों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई। पुलिस ने इस मामले से जुडे़ तीन लोगों को बहरियाबाद और आजमगढ़ जनपद से उठाया है। साथ ही घायल पकड़े गए बदमाश रामप्यारे प्रजापति की हालत गंभीर होने पर सीएचसी जखनिया के चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। इस संबंध थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि तीन लोगों को पकड़ा गया है, उनसे पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।