फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ग्यारह दिन बाद भी नहीं जुड़ा कांशीराम आवास का कनेक्शन

ग्यारह दिन बाद भी नहीं जुड़ा कांशीराम आवास का कनेक्शन

Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
ग्यारह दिन बाद भी नहीं जुड़ा कांशीराम आवास का कनेक्शन
गाजीपुर। विद्युत बिल जमा करने पर विभाग ने 11 दिन पहले नगर के बड़ीबाग और आदर्श गांव स्थिति कांशीराम आवास का विद्युत कनेक्शन काट दिया था। इससे पंद्रह सौ आवास अंधेरे में डूब गए। पानी की समस्या को देखते हुए विभाग ने कुछ दिन पहले दोनों कालोनियों में स्थित टंकी का कनेक्शन कर दिया, जिससे लोगों की प्यास बुझ रही है, लेकिन आवास की बत्ती गुल रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बसपा शासनकाल में बीपीएल कार्ड के आधार पर 2010 में बड़ीबाग स्थित कांशीराम आवास में छह सौ और आदर्श गांव स्थित काशीराम आवास में नौ सौ पात्रों को आवास का आवंटन किया गया था। इस दौरान कनेक्शन देते हुए आवासों में मीटर लगाया था, लेकिन विभाग द्वारा बार-बार कहने के बाद भी आवास में रहने वालों की तरफ से विद्युत बिल जमा नहीं किया जा रहा था। इससे आजिज आकर विभाग ने छह फरवरी को दोनों आवासों का विद्युत कनेक्शन काट दिया। इससे पंद्रह सौ आवास अंधेरे में डूब गए। अंधेरे की वजह से जहां लोगों की परेशानी बढ़ गई, वहीं पानी को लेकर हाहाकार मच गया। प्यास बुझाने के लिए आवासों में रहने वाले हजारों लोग इधर-उधर की दौड़ लगाने लगे। पानी की परेशानी को देखते हुए चार दिन पहले विभाग ने टंकी का कनेक्शन जुड़वाकर पेयजल की सुविधा को तो बहाल करा दिया, लेकिन आवास अंधेरे में डूबे हुए हैं। विभाग का यह कहना है कि बार-बार बिल भेजने के बाद भी आवास में रहने वाले लोग भुगतान नहीं कर रहे हैं, जबकि आवासों में रहने वाले अधिकांश लोगों का कहना है कि विभाग ने कभी विद्युत का बिल नहीं भेजा तो हम लोग कैसे पैसा जमा करें। नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि ब़डीबाग और आदर्श गांव स्थित कांशीराम आवासों में विभाग द्वारा मीटर लगाया गया है। हर माह बिल भी भेजा जाता था। बावजूद इसके लोग भुगतान नहीं कर रहे थे। इससे विभाग को कनेक्शन विच्छेदित करने के लिए विवश होना पड़ा है। पानी की समस्या को देखते हुए टंकी का कनेक्शन जुड़वा दिया गया है। जब तक लोग बकाया नहीं जमा करेंगे, कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed