फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बदलते परिवेश ने सैदपुर के रंग उद्योग को किया फिका

बदलते परिवेश ने सैदपुर के रंग उद्योग को किया फिका

Sun, 25 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बदलते परिवेश ने सैदपुर के रंग उद्योग को किया फिका
रंगों के पर्व होली के आने पर सैदपुर के रंग उद्योग की याद आ जाना स्वाभाविक है। करीब पांच दशक पहले आसपास के जिलों और प्रदेशों में ही नहीं बल्कि नेपाल, तिब्बत एवं भूटान में यहां के बने रंगों की धूम थी। क्षेत्र एवं आसपास के गांव में रहने वाले सैकड़ों महिला एवं पुरुषों की जीविका इस उद्योग की बदौलत आसानी से चल रही थी लेकिन समय के साथ बदलते परिवेश में यहां का रंग उद्योग अब सिमट चुका है। आज से लगभग पांच दशक पहले सैदपुर का रंग उद्योग अपने चरम उत्कर्ष पर था। 1960 के दशक में इस रंग उद्योग की शुरुआत सैदपुर नगर के आत्मा नगर में बंबई कलर एजेंसी के नाम से पंडित बनवारी पांडेय के सानिध्य में शुरू की गई। इस कंपनी में प्रयुक्त होने वाले रंग का केमिकल बंबई से मंगाया जाता रहा, इसलिए इसका नाम बंबई कलर एजेंसी रखा गया। इसकी खपत देश के कई छोटे-बड़े शहरों में हुआ करती थी। कुटीर उद्योग के रूप में पनपने वाले इस उद्योग को विभिन्न बस्तियों में प्रोत्साहन मिलने के साथ ही घर बैठे महिलाओं एवं पुरुषों को काम मिलने लगा। सैदपुर के दमगढ़ान, मलहिया टोला, पश्चिम बाजार आदि कई स्थानों पर रंग उद्योग पनपने लगा। कपड़े रंगने, बेल-बूटे बनाने और कपड़ों की छपाई करने का काम कस्बों में होता था। सैदपुर के बसंती, गुलाबी, लाल, हरे और बैगनी रंगों के साथ पुडिय़ा वाले नील की स्त्रत्त्मांग से औडिहार जंक्शन और सैदपुर रेलवे स्टेशन का माल गोदाम साल के बारहों माह रंग के बड़े-बड़े कार्टनों एवं पैक गांठों से भरा रहता था। रंग के कारखानों में काम करने वाले मजदूरों का हुजूम जब दोपहर को मध्यावकाश में भोजन से पहले गंगा स्नान के लिए जाता तो विभिन्न घाटों से गंगा का पानी कई किलोमीटर तक रंगीन हो जाया करता था। समय के बदलते परिवेश में इन रंगों की चमक फीकी पड़ने लगी और इसकी जगह सिंथेटिक रंगों ने ले ली। रंगों के पर्व के करीब आने पर यहां का रंग उद्योग एक बार पुन: अपनी छटा बिखेरने लगता है। रंग उद्यमी अंबिका कमलापुरी, हरिशंकर गुप्ता, सुदर्शन, अजय पांडेय, कृष्णचंद पांडेय, रतन लाल आदि ने बताया कि कुटीर उद्योग होने के बावजूद सरकार द्वारा कोई सुविधा अथवा प्रोत्साहन नहीं है। श्रमिकों का बड़े शहरों का पलायन होना इसके साथ ही संसाधनों का अभाव भी इस उद्योग में गिरावट का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed