फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लाइसेंस निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

लाइसेंस निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
लाइसेंस निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना
जमानिया। देशी शराब की दूकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने तहसील के बाहर धरना देने के साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपस्थित डीएम से ग्राम प्रधान ने मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। डीएम के बालाजी ने एसडीएम को मौके पर पहुंचकर जांच करने के साथ रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में नवसृजित देशी शराब की दूकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग को लेकर गांव के दर्जनों महिला-पुरुषों ने तहसील पर आज धरना-प्रदर्शन एवं नारेबाजी शुरू कर दी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मौजूद डीएम के बालाजी ने ग्रामीणों का शोरगुल सुना तो एसडीएम एसपी मिश्र को मामले की जानकारी के लिए धरना स्थल पर भेजा। एसडीएम ने मौके पर पंहुचकर ग्राम प्रधान लीलावती देवी से वार्ता करने के साथ तहसील सभागार में ले जाकर जिलाधिकारी से मुलाकात कराई। शराब की दूकान के चलते आए दिन होने वाली दिक्कतों के संबंध में ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को बताया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम को पचोखर गांव जाकर जांच करने के साथ तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, अजीत गुप्ता, आशा देवी, उर्मिला वर्मा, निर्मला तिवारी, शशि राय, ऋषिकेश राय, सुधा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed