फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   10.44 crore outstanding on 5617 farmers of the district, notice issued

Ghazipur News: जिले के 5617 किसानों पर 10.44 करोड़ बकाया, नोटिस जारी

Thu, 31 Oct 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
10.44 crore outstanding on 5617 farmers of the district, notice issued
गाजीपुर। खरीफ व रबी सीजन वर्ष 2023-24 का 5617 किसानों के ऊपर 10.44 करोड़ रुपये बकाया है। सहकारिता विभाग की ओर से संबंधित बकायेदारों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नोटिस जारी करते हुए जल्द से जल्द बकाये ऋण का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

किसानों को खेती में सहूलियत मिल सके। साथ ही खेती की उनकी आर्थिक जरूरतें पूरी हो सकें। इसके लिए सहकारिता विभाग की ओर से सहकारी समितियों के माध्यम से जोत व फसल के आधार पर ऋण दिया जाता है। खेत की जोत व फसल के आधार पर ऋण स्वीकृत किया जाता है। विभाग की ओर से 156 समितियों पर 5617 बकायेदारों को चिह्नित किया गया है। खरीफ व रबी सीजन वर्ष 2023-24 बीत जाने के बाद भी 5617 किसानों ने बकाया जमा नहीं किया है। बकायेदारों को 95 क के तहत नोटिस जारी किया गया है। साथ ही पांच प्रतिशत संग्रह शुल्क भी वसूला जाएगा। इसके साथ ही ब्याज अनुदान की मिलने वाली सुविधा को भी समाप्त कर दिया जाएगा। नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया गया है कि संबंधित बकायेदार जल्द से जल्द बकाया धनराशि को जमा कर दें। मालूम हो कि सहकारी समितियों की ओर से खेती से संबंधित कई कार्य किए जाते हैं। उर्वरकों के वितरण के साथ ही ऋण देने की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। एआर कोआपरेटिव अंसल कुमार ने बताया कि बकायेदारों को नोटिस जारी की गई है। उनसे पांच प्रतिशत संग्रह शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर होती है रबी व खरीफ फसलों की बोआई
जिले में रबी के तहत गेहूं, जौ, जई, दाल, सरसो, आलू, मटर, चना आदि की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। वहीं खरीफ फसल के तहत चावल, मक्का, बाजरा, ज्वार आदि की भी खेती की जाती है। खेती के समय कई किसानों को सिंचाई, बीज, उर्वरक आदि के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में साधन सहकारी समितियों की ओर से उनको ऋण देकर उनकी सहायता की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed