फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क की खस्ताहाली को लेकर मुहल्लावासियों ने किया प्रदर्शन

सड़क की खस्ताहाली को लेकर मुहल्लावासियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क की खस्ताहाली को लेकर मुहल्लावासियों ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार मुहल्ला स्थित पुलिस चौकी से लेकर हनुमान मंदिर चौराहा तक जाने वाली सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त है। नगर में सफाई न होने से नालियां भी बजबजा रही हैं। नपा से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे नाराज मुहल्लावासियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। विधान परिषद सदस्य चंचल सिंह को पत्रक सौंप सड़क निर्माण की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पुलिस चौकी गोराबाजार से हनुमान मंदिर चौराहा तक सड़क पूरी तरह महीनों से क्षतिग्रस्त है। हर जगह- जगह पर गड्ढा हो गया है। कई स्थानों पर पिच की जगह सिर्फ मिट्टी और गिट्टी दिखाई दे रहा है। सड़क की बदहाली से एक तरफ जहां आवागमन करने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आएदिन बच्चे और बुर्जुग गिरकर घायल हो रहे है। मानक के अनुरूप नाली का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे वह भी जगह-जगह टूट गई है। सफाई न होने नालियां बजबजा रही है। इससे लोगों के घरों की पानी निकासी प्रभावित हो रही है। सड़क को दुरुस्त कराने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष से लिखित एवं मौखिक कहा गया, लेकिन द्वारा आश्वासन के अलावा कुछ नहीं किया जा रहा है। दिसंबर के मध्यम में वर्तमान चेयरमैन के प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल सड़क और नाली के संबंध में बात हुई थी। उन्होंने जनवरी के प्रथम सप्ताह तक नाली का पुन: निर्माण एवं सड़क के निर्माण का भरोसा दिलाया था। बावजूद इसके आज तक मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। कहा कि सड़क और नालियों की दशा सुधारने के लिए एमएलसी चंचल सिंह को पत्रक सौंपकर गुहार लगाई गई है। लोगों ने चेतावनी दिया कि यदि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं कराया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में राशिद अंसारी सनी, अंशुल कुमार, सुहेल अली, अशोक कुमार, भगवानी देवी, दीपक कुमार, अमन, कृष्ण गोपाल, इमरान, अशोक गुप्ता, रुबीना बानो, रामचंदर, सरजू गुप्ता, पूजा, कलावती देवी, वंदना देवी, केशव प्रसाद, पारो, वैष्णवी गुप्ता, विशाल, नेहा परवीन, मकबूल आलम, मो. इरफान, जावेद अहमद, आंचल गुप्ता, शिवकुमार सहित दर्जनों मुहल्लावासी शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed