फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गड्ढे में ट्रकों के फंसने से घंटों थमें रहे वाहनों के पहिए

गड्ढे में ट्रकों के फंसने से घंटों थमें रहे वाहनों के पहिए

Mon, 27 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे में ट्रकों के फंसने से घंटों थमें रहे वाहनों के पहिए
मतसा। एनएच-24 गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग पर आवागमन करने वालों की दुश्वारियां कम होने की नाम नहीं ले रही है। सड़क की बदहाली आए दिन लोगों को परेशानियों में डाल रही है। रविवार की रात करीब 12 बजे मतसा गांव के पास सड़क पर मौजूद गड्डे में तीन ट्रक फंस गए। इससे लम्बा जाम लग गया। दूसरे दिन सोमवार की शाम 17 घंटा बाद भी आवागमन सुचारु नहीं हो सका और लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

एनएच-24 गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग पर कई गांवों के सामने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। गड्ढों की गहराई का आलम यह है कि इसके बीच से निकलने में एक बार वाहन चालकों को इस बात के लिए सोचना पड़ रहा है कि कही वाहन फंस न जाए। रविवार की रात लगभग 12 बजे मतसा गांव के पास सड़क के गड्ढे में एक के बाद एक तीन ट्रक फंस गए। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ कई किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लग गई। सुबह होते ही विभिन्न कार्यों के लिए घर से बाइकों और चारपहिया वाहनों से निकलने लोगों की ट्रों की लम्बी लाइन परेशानी बढ़ गई है। बाइक सवार तो किसी तरह से कतार में खड़े ट्रकों के बगल से आते-जाते रहे, लेकिन चार पहिया वाहनों का निकल पाना संभव नहीं था। छोटे चारपहिया वाहन ताजपुर-ढढ़नी-सुहवल होकर आते-जाते रहे। लेकिन ट्रकों की रफ्तार की पूरी तरह से ब्रेक लगा रहा। जाम की वजह से स्कूली बसों का भी निकल पाना संभव नहीं था। इससे अधिकांश अभिभावकों ने बच्चों को बाइक से स्कूल पहुंचाया, वहीं कइयों ने बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजा। जाम में फंसे लोगों में ट्रक चालकों में रोष था। उनका कहना था कि जाम समाप्त कराने में पुलिस ने भी कोई प्रयास नहीं किया। अगर पुलिस पहल करते हुए मार्ग पर फंसे ट्रकों को हटवा देती तो आवागमन सुचारू हो जाता। 17 घंटा बाद भी शाम पांच बजे तक आवागमन सुचारू नहीं हो सका था और राहगीर परेशान थे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस को निर्देशित कर दिया जाता है कि जाम को खाली करवाए। वर्तमान समय में विकास खंड में अविश्वास प्रस्तव के कारण पुलिस बल तैनात थी। बैठक समाप्त होते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचेंगे और आवागमन सुचारू कराने में जुट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed