फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उपकेंद्रों के बंद रहने से मिशन इंद्रधनुष हो रहा फेल

उपकेंद्रों के बंद रहने से मिशन इंद्रधनुष हो रहा फेल

Mon, 06 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
उपकेंद्रों के बंद रहने से मिशन इंद्रधनुष हो रहा फेल
गाजीपुर। जिले के 60 उपकेंद्रों के बंद रहने से मिशन इंद्रधनुष पूरी तरह फेल हो रहा है। लाख प्रयास के बाद भी अभियान का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। पिछले माह एक सप्ताह तक चले अभियान में चिह्नित 55 हजार 949 बच्चों में से मात्र 27 हजार 168 का ही टीकाकरण हो पाया है। जबकि टीका पैंटावेंलट-3 के तहत मात्र 3398 बच्चों को ही टीका लग पाया है। करीब 14 हजार से ऊपर बच्चों को अभी तक टीका नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा था। ईंट-भट्ठों और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण से वंचित रहने वाले पांच वर्ष तक के बच्चों को आच्छादित करने के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान को सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में तब्दील कर दिया गया। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से इस अभियान पर विशेष नजर रखी गई है। जिले में अभियान शुरू होने से पहले विभाग की टीम द्वारा टीका से वंचित बच्चों का सर्वे कराया गया। इसमें 55 हजार 949 टीकाकरण से वंचित और 17 हजार 472 बच्चे टीका पैंटावेंलट-3 से वंचित पाए गए। सर्वे के मुताबिक बीते नौ अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक चले एक सप्ताह के अभियान में 2682 जगहों पर कैंप का आयोजन तो किया गया लेकिन 55 हजार 949 में से 27 हजार 168 और 17 हजार 442 में से तीन हजार 398 बच्चों को ही टीका लग पाया। फिसड्डी हो रहे मिशन का मुख्य कारण करीब 60 उपकेंद्रों का बंद रहना है। आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए तो पूरे जिले में 393 उपकेंद्र है। इन उपकेंद्रों पर तैनात करने के लिए विभाग के पास स्थायी और संविदा मिलाकर 420 एएनएम हैं लेकिन एक-एक उपकेंद्र पर दो से तीन एएनएम की तैनाती के साथ कई एएनएम का उपकेंद्र पर नहीं आने से सघन मिशन इंद्रधनुष को पूरी तरह से फेल नजर आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed