{"_id":"59f8ab454f1c1b79548ba2d4","slug":"101509468997-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 से महिला उम्मीदवार ने किया नामांकन 18-06-31","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 से महिला उम्मीदवार ने किया नामांकन 18-06-31
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का मंगलवार को तीसरा दिन था। आज सैदपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 से एक महिला उम्मीदवार की ओर से नामांकन किया गया। विभिन्न निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 16 तथा सदस्य पद के लिए 232 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की गई। पहले चरण के तहत जिले के आठ निकायों में होने वाले चुनाव की नामांकन की प्रक्रिया के तीसरे दिन सैदपुर नगर पंचायत के सदस्य पद के लिए एक महिला प्रत्याशी चंचला श्रीवास्तव की तरफ से वार्ड संख्या-9 से पर्चा दाखिल किया गया। सदस्य पद के 20 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस तरह से अब तक सिर्फ एक नामांकन दाखिल किया गया है। आज विभिन्न निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 16 तथा सदस्य पद के लिए 232 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। इस तरह से अध्यक्ष पद पर कुल 89 एवं सदस्य पद के 566 पर्चों की बिक्री की जा चुकी है। जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए दो तथा सभासद पद के लिए कुल 32 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज एक भी पर्चा नहीं खरीदा गया। सभासद पद के लिए 20 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। कासिमाबाद एवं बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत बहादुरगंज के अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य पद के लिए कुल 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। उपजिलाधिकारी भगवानदीन ने बताया कि आज भी किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जखनिया एवं सादात संवाददाता के अनुसार सादात नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चा नहीं बिका जबकि सदस्य पद के लिए सात पर्चे बिके।
विज्ञापन